तालाब निर्माण कार्य की जांच दल गठित, निरीक्षण में मिली कई खामियां


सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने बगदरा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा 10 लाख की लागत से निर्मित कराये जा रहे सलिवहा तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किए ।निरीक्षण के दौरान तालाब निर्माण कार्य की प्रगति कम मिली एवं मस्टर्ड रोल के माध्यम से 20 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है ।

तालाब निर्माण कार्य की प्रगति कम मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी वक्त करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया की टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन दें। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी चितरंगी सौरभ मिश्रा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह मौजूद रहे।

Next Post

घर से बुलाकर ले गए, फिर चाकू से कर दिया हमला

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया. आरोपियों ने उसे पहले घर से बाहर बुलाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया है. पुलिस ने मामला […]

You May Like