पीएम मोदी की मिमिक्री करने पर शिवपुरी में टीचर सस्पेंड, सिलेंडर के दाम बढ़ने पर वीडियो बनाया था

शिवपुरी: गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना शिवपुरी जिले के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर साकेत पुरोहित को सस्पेंड कर दिया है। मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) का है, जहां साकेत पुरोहित प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
साकेत ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कटाक्ष किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा।शिक्षक साकेत पुरोहित का कहना है कि इस संबंध में मुझे न तो किसी तरह का नोटिस जारी किया गया है, न मेरा पक्ष सुना गया है। एकपक्षीय कार्रवाई की गई है।
विधायक प्रीतम लोधी ने की थी शिकायत
पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की। शिकायत में शिक्षक पर जनप्रतिनिधि की मिमिक्री करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। यह शासकीय सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

Next Post

शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर कार पलटी, दंपती घायल, बेटी की मौत

Sat Mar 14 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिछाई मोड़ के पास गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती और उनकी 7 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान मासूम बच्ची ने दम […]

You May Like