शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर कार पलटी, दंपती घायल, बेटी की मौत

शिवपुरी: शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिछाई मोड़ के पास गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती और उनकी 7 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पोहरी कस्बे के निवासी रिजवान अंसारी अपनी पत्नी कमरजहां अंसारी और 7 साल की बेटी रिजा अंसारी के साथ श्योपुर में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रहे थे। शिवपुरी-श्योपुर हाइवे पर रिछाई मोड़ के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों घायलों को पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया।

Next Post

श्योपुर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर में तीन घायल

Sat Mar 14 , 2026
श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतरदा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, […]

You May Like