श्योपुर में ट्रक-बोलेरो की टक्कर में तीन घायल

श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतरदा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना दांतरदा चौराहे पर हुई। फरियादी महावीर, जो दांतरदा निवासी हैं, ने बताया कि मुंगिया ट्रांसपोर्ट का ट्रक तेज रफ्तार में आया और चौराहे पर बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में बोलेरो चालक महावीर, पुष्पराज मीणा और राजू मीणा को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजू मीणा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। ट्रक श्योपुर से माधोपुर की ओर जा रहा था, जबकि बोलेरो सवार लोग खेत पर पानी देने के लिए जावदेशवर गांव जा रहे थे।

Next Post

100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने वाले बैंकर्स का सम्मान

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर:शहर के छोटे वेंडरों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित पी.एम. स्वनिधि योजना की प्रगति को लेकर शुक्रवार को निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में योजना की सफलता को लेकर न केवल रणनीति साझा की […]

You May Like