सतना:नेशनल क्वालिटी एश्युरेंस स्टैंडर्ड्स के मानकों के आधार पर जिला चिकित्सालय का शुक्रवार को असेसमेंट किया गया. जिसके अंतर्गत तीन असेसर्स द्वारा जिला चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई.डॉ. राघवेंद्र चौधरी और डॉ. अमित प्रकाश चौधरी दमोह और नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती विनीता सोनी द्वारा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का एनक्यूएएस असेसमेंट किया गया.
इस दौरान तीनों असेसर्स द्वारा ओपीडी व दवा वितरण कक्ष से लेकर अस्पताल में मौजूद सभी वार्ड, लाण्ड्री और किचन जैसे स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ से उनके कार्य से संबंधित आवश्यक प्रश्न किए गए. इसी कड़ी में अस्पताल के स्टार से लेकर रिकार्ड संधारण की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया.
इस दौरान जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. शरद दुबे सहित अन्य चिकित्सक और स्टॉफ असेसर्स के साथ मौजूद रहा. गौरतलब है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य अ ौर परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एनक्यूएएस असेसमेंट के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा जाता है. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र को विशेष अनुदान दिया जाता है.
