जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मी कॉलोनी में चोरों ने एक घर पर धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक सतीश भालाधरे 36 वर्ष निवासी लक्ष्मी कालोनी हाथीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सब्जी का ठेला लगाता है, उसकी ससुराल भी लक्ष्मी कालोनी में है। 25 अक्टूबर केा ससुराल वाले निजी काम से बालाघाट चले गये थे तो वह एवं उसकी पत्नी बच्चे ससुर के घर की रखवाली करने के लिये रात में चले गये थे।
घर पर पिता सदानंद थे, उनकी तबियत भी ठीक नहीं रहती है, रविवार को घर आये तो सामान बिखरा हुआ था, आलमारी खुली थी, लॉकर मे रखा सामान सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, चैन, नगदी रूपये गायब थे, दरवाजे में कुंडी नहीं थी, अज्ञात चोर दरवाजा खुला पाकर उसके घर में घुसकर आलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गया है।
