सतना:आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा शुरु किए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत सतना और मैहर जिले में नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी रही. शुक्रवार की की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ओर जहां 252 लीटर शराब के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर नशीली दवाओं के साथ 7 आरोपी दबोचे गए.
कोतवाली थाना प्रभारी मैहर अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि शराब से लोड एक बलेनो कार सतना से हरनामपुर सब्जी मण्डी के पास आएगी. जहां पर अवैध शराब को दूसरी कार में पलटी किया जाएगा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी. इस दौरान शराब लोड कर रहे दो लोगों को दबोच लिया गया. जिनकी पहचान अफसर खान पिता मो. शाहिद उम्र 32 वर्ष निवासी कटरा बाजार मैहर और शंभू तिवारी पिता राम स्वयंवर उम्र 32 वर्ष निवासी चोरहटा रीवा के तौर पर हुई. दोनों वाहनों की तलाशी लिए जाने पर शराब से भरे 10 कार्टून पाए गए. जब्त शराब की मात्रा कुल 135 लीटर पाई गई. जिसकी कीमत 72 हजार 500 रु आंकी गई.
इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस द्वारा की गई दूसरी कार्रवाई में जोजो उर्फ शिवम के पास से 43 शीशी कफ सीरप पकड़ी गई. इसके साथ ही कोतवाली पुलिस द्वारा हरिशंकर गौतम के पास से 530 ग्राम गांजा पकड़ा गया. वहीं मैहर जिले में ताला थाने की पुलिस द्वारा ग्राम कोतर पडरी मोड़ के पास दबिश देते हुए रामसुमिरन पटेल के पास से नशे में ठसतेमाल होने वाली 16 शीशी कफ सीरप पकड़ी. इसके अलावा अमरपाटन पुलिस द्वारा पवन पाण्डेय के पास से 10 शीशी कफ सीरप पकड़ी गई.
नागौद में पकड़ी 117 ली. शराब
जिले के नागौद थाने की पुलिस द्वारा बाइक सवार दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा. जिनकी पहचान राहुल केिवट 25 वर्ष और शैलेेंद्र उर्फ पवन कुशवाहा 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छींदा के तौर पर हुई. दोनों के पास से 63 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. जिसकी कीमत 34 हजार 200 रु आंकी गई. इसी कड़ी में मानिकपुर से उचेहरा की ओर आ रहे एक बाइक सवार को पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी जय प्रताप सिंह 42 वर्ष निवासी बिहटा के पास से 54 ली. शराब जब्त की गई. जिसकी कीमत 22 हजार 500 रु आंकी गई.
नशीली गोलियां बरामद
कोलगवां पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए गए गिरोह के फरार और 10 हजार के ईनामी आरोपी को दबोच लिया. जिसकी पहचान सूरज वंशकार निवासी हवाई पट्टी के तौर पर हुई. जांच करने पर आरोपी के पास से 115 नग एल्प्राजोलम टेबलेट पाई गई. वहीं सभापुर पुलिस ने शिवांशु मिश्रा और विकास त्रिपाठी को नशे में इस्तेमाल होने वाली 5 नग कफ सीरप और 10 पत्ता कैप्स्यूल के साथ पकड़ा. इसके अलावा कोतवाली पुलिस द्वारा ङ्क्षमंगू उर्फ अरविंद चौधरी को नशे में इस्तेमाल होने वाले 312 कैप्सूल के साथ पकड़ा जिसकी कीमत 3550 रु आंकी गई.
