मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

सतना। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमर सिंह सिसोदिया अष्टम अपर सत्र न्यायालय सतना द्वारा मासूम के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 50 हजार रु के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई. इस मामले में विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट अनूप कुमार गुप्ता द्वारा राज्य की ओर से अभियोजन का संचालन किया गया.अभियोजन प्रवक्ता संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना जनवरी 2024 की है. शहर से सटे बगहा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के मकान में किराए से मेडिकल स्टोर की दुकान संचालित है. महिला अपने घर के कामकाज में लगी हुई थी और उसकी 5 वर्षीय बेटी घर में खेल रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और उसने वहां पर खेल रही मासूम को चाकलेट दिलाने का झांसा दिया. जिसके बाद वह मासूम को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया. लगभग आधे घंटे बाद जब बेटी नहीं दिखी तो मां ने खोजबीन शुरु की. मेडिकल स्टोर संचालक से पूछने पर उसने बताया कि निखिल मिश्रा नामक युवक मासूम को बाइक पर बैठाकर चाकलेट दिलाने ले गया है. यह सुनकर मां ने मेडिकल स्टोर संचालक से कहा कि फौरन फोन कर वापस बुलाए.फोन करने पर कुछ समय बाद निखिल मासूम को वापस ले आया. मां द्वारा पूछे जाने पर मासूम ने बताया कि चाकलेट देने के बहाने अंकल उसे सुनसान स्थान पर ले गए थे. जहां पर उन्होंने उसके साथ घिनौनी हरकत की. यह सुनकर माता-पिता बच्ची के साथ थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की.

प्रस्तुत हुए 19 गवाह

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी निखिल को दबोच लिया. मूल तौर पर मारकुण्डी चित्रकूट का निवासी निखिल शहर के बगहा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहा था. न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से कुल 19 साक्षियों को प्रस्तुत किया गया. वहीं इस मामले में डीएनए जांच ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उभयपक्ष को सुनने के बाद अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा उक्त दण्डादेश पारित किया गया.

Next Post

बंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

Fri May 15 , 2026
मिथुन चक्रवर्ती ने ‘आखिरी सवाल’ की बंगाल रिलीज का ऐलान करते हुए कहा कि अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज होगी। फिल्म बाबरी मस्जिद और RSS से जुड़े मुद्दों पर आधारित है। निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर […]

You May Like