ग्लासगो, स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज हो गया है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ग्लासगो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
खेल मंत्री मंडाविया ने की अहम बैठकें
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स मिनिस्टर्स मीटिंग (CSMM) में बोलते हुए खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए खेल सुधारों, एंटी-डोपिंग फ्रेमवर्क और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी और कॉमनवेल्थ के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे से भी मुलाकात की।
2030 शताब्दी खेलों की मेजबानी की तैयारी
डॉ. मंडाविया ने दुनिया के सामने वर्ष 2030 के शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की मजबूत तैयारियों को दोहराया। गुजरात का अहमदाबाद शहर इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य मेजबान होगा, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

