भोपाल: प्रदेश में 70 स्थानों के नाम परिवर्तन को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कौन से नाम प्रिय हैं, यह जनता भली-भांति समझती है। क्या कांग्रेस आज भी जगदीशपुर को इस्लामनगर कहना चाहती है? क्या कांग्रेस की भगवान जगदीश में आस्था नहीं है और उसे इस्लाम में अधिक भरोसा है?
विधायक शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस नर्मदापुरम को लुटेरे हुशंगशाह के नाम होशंगाबाद ही कहलवाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हलालपुर जैसे नाम बदलने पर कांग्रेस को आपत्ति है, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें ‘हलाल’ शब्द अधिक पसंद है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे जनता की मांग आएगी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार नाम परिवर्तन करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुलामी से जुड़े किसी भी नाम को स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस की आपत्तियों
