सतना :जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय सतना राजेन्द्र नगर गली नम्बर 12-13 में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी महिला एवं पुरूष बेरोजगार आवेदक निर्धारित योग्यता पूरी करते है।
अपने मूल रिकार्ड के साथ उपस्थित होकर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। इसमें कंपनी ख्याती शिल्ड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड सूरत-गुजरात में पद सोर्टर एवं स्कैनर के लिए योग्यता 10वीं पास अंग्रेजी पढना एवं उम्र 18 से 45 वर्ष तथा कंपनी ख्याती शिल्ड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड टिल्डा रायपुर में पद हेल्पर के लिए योग्यता 8वीं पास एवं उम्र 18 से 50 वर्ष के आवेदक रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
