जयंती पर बच्चों ने निकाली दांडी मार्च यात्रा

बुधनी। गांधी जयंती पर ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाए और फैंसी ड्रेस के माध्यम से महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियां दीं.

कार्यक्रम के अंतर्गत प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दांडी मार्च यात्रा निकाली. नन्हें विद्यार्थियों ने दांडी मार्च की झलक प्रस्तुत करते हुए महात्मा गांधी के विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को सहज रूप में प्रदर्शित किया. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नीलिमा सरकार एवं डायरेक्टर नीलकमल सरकार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को महात्मा गांधी, दांडी मार्च और स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को रोचक एवं सहज तरीके से समझने का अवसर मिलता है. साथ ही ऐसी गतिविधियां बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन, रचनात्मकता और सीखने की भावना को बढ़ावा देती हैं.

 

 

Next Post

हर बेघर परिवार को छत उपलब्ध कराने नगर सरकार संकल्पित

Fri Oct 2 , 2026
सीहोर। नपा द्वारा मुख्यमंत्री शहरी भू अधिकार योजना के तहत हितग्राहियों को भू-अधिकार पट्टों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में कुल 20 हितग्राहियों को भू-अधिकार पट्टे प्रदान किए गए. पट्टा वितरण के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को आवास योजना की किस्त का लाभ भी प्रदान किया गया, जिससे हितग्राहियों के लिए […]

You May Like