जरूआखेड़ा हादसे की फॉरेंसिक जांच की मांग, विधायक ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

सागर। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने जरूआखेड़ा-बांदरी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में झंडापुर (जरूआखेड़ा) ग्राम निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मी की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विधायक लारिया ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि एक दिन पूर्व ही लक्ष्मी, सुमरेड़ी निवासी साहिल पिता अनवर खान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांदरी की ओर जा रही थी, तभी मूड़रा के पास मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई। इस हादसे में लक्ष्मी को गंभीर चोटें आने के कारण सागर चिकित्सालय पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे युवक को मामूली चोटें आई हैं।

विधायक लारिया ने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए यह आवश्यक है कि पुलिस प्रशासन इस मामले की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच सुनिश्चित करे, ताकि बाइक फिसलने के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि घटना के समय मोटरसाइकिल चालक युवक और घटना स्थल के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पूरी पारदर्शिता के साथ दर्ज किए जाए।

Next Post

सतना में बवाल: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, सिटी मजिस्ट्रेट ने भागकर बचाई जान

Sat Apr 11 , 2026
सतना। शनिवार को अतिक्रमण विरोधी दस्ते को भारी विरोध का सामना करना पडा अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्रवाई से गुस्साई भीड ने नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते पर पथराव कर दिया इस दौरान मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को भागकर जान बचानी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज शहर […]

You May Like