
सतना। शनिवार को अतिक्रमण विरोधी दस्ते को भारी विरोध का सामना करना पडा
अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्रवाई से गुस्साई भीड ने नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते पर पथराव कर दिया इस दौरान मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को भागकर जान बचानी पड़ी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में जब अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई चल रही थी तभी कतिपय असमाजिक तत्वों ने अतिक्रमण विरोधी दस्ते पर पथराव कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को भगाने का प्रयास किया लेकिन जब सफलता नही मिली तो आंसू गैस के गोले छोडे गये।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
