झाडू लगाने को लेकर भिंड में स्टोर इंचार्ज और टाइमकीपर के बीच मारपीट

भिंड: कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय में दो कर्मचारियों के बीच झाडू लगाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा लिया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। नगर पालिका में पदस्थ स्टोर इंचार्ज अजय और टाइमकीपर कैलाश सिंह कुशवाहा के बीच सफाई कार्य को लेकर बहस हुई।

झाड़ू लगाने के निर्देश को लेकर शुरू हुई बातचीत जल्दी ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान स्टोर इंचार्ज ने टाइमकीपर के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।कैलाश सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टाइमकीपर के मुंह में चोट आई है।इस मामले में थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि झाड़ू लगाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। स्टोर इंचार्ज ने टाइमकीपर को थप्पड़ मार दिया, जिससे चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी थी जान, पुलिस ने अब किया प्रकरण दर्ज

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर: इदरीश नगर मुसाखेड़ी में रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में आजाद नगर पुलिस ने कल पति, ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरु की है.आजाद नगर थाना प्रभारी […]

You May Like