नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी थी जान, पुलिस ने अब किया प्रकरण दर्ज

इंदौर: इदरीश नगर मुसाखेड़ी में रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में आजाद नगर पुलिस ने कल पति, ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरु की है.आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि मृतिका रोशनी पति आनंद अराठे निवासी गली नंबर 19, इदरीश नगर, मुसाखेड़ी ने 21 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात से रात साढ़े दस बजे के बीच अपने घर में फांसी लगाई थी.

घटना की जांच के दौरान सामने आया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. आरोपियों में पति आनंद अराठे, ससुर अशोक अराठे और देवर सुनीत अराठे शामिल हैं. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर रोशनी ने यह कदम उठाया था, मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त जोन-1 रविंद्र बिलवाल के निर्देशन में की जा रही है.

Next Post

पुलिस कमिश्नर ने रवाना किए तीन यातायात जागरूकता रथ

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर: शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने तीन नए ‘यातायात जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात अनुशासन का संदेश देंगे.कार्यक्रम के […]

You May Like