पुलिस कमिश्नर ने रवाना किए तीन यातायात जागरूकता रथ

इंदौर: शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने तीन नए ‘यातायात जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात अनुशासन का संदेश देंगे.कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन-4) आनंद कलादगी, पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

इस दौरान कमिश्नर सिंह ने कहा कि इन रथों का उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है. यातायात नियमों का पालन करना न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है. पहले से ही एक डिजिटल यातायात रथ शहर में सक्रिय है, जबकि अब इन तीन नए रथों के जुड़ने से चार रथ मिलकर शहर के चारों जोनों में प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण करेंगे.

रथों में लगे डिजिटल स्क्रीन, फ्लैक्स और ऑडियो-विजुअल सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्में, वीडियो क्लिप और संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे. पुलिस उपायुक्त यातायात/जोन-4 आनंद कलादगी ने बताय कि इंदौर पुलिस नागरिक सहभागिता बढ़ाने के लिए “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” भी चला रही है. इस अभियान से अब तक 1,350 से अधिक जिम्मेदार नागरिक जुड़ चुके हैं, जो शहर में यातायात अनुशासन और सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग कर रहे हैं

Next Post

शहर में चार जगह लगी आग, रातभर दमकलों ने संभाला मोर्चा

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर: बुधवार रात शहर और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक चार जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं. कहीं घर में रखे सामान ने आग पकड़ी तो कहीं कचरे में धधकती लपटों ने आसपास का इलाका धुएं से भर दिया. देपालपुर क्षेत्र में तो स्थिति इतनी भयावह […]

You May Like