
भारतीय किसान संघ ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
जबलपुर। धान, गेहूं, उड़द- मूंग का अभी तक भुगतान ना होना एवं राशन दुकान कर्मचारियों को वेतन ना मिलने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन। किसानों ने बताया कि सन 2024 की धान की फसल का भुगतान (लगभग 300किसानो का), कलेक्टर द्वारा चंसोरिया वेयर हाउस के चिन्हित किसानों का 2023 का भुगतान,सन 2025 के रुके हुए किसानों के गेंहू व मूंग का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण राशन दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन व कमीशन भी 2 सालों से नहीं किया गया हैं। इसके अलावा किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराते हुए जल्द ही निराकरण की मांग की है। इस मौके पर भारतीय किसान संगठन प्रदेश अध्यक्ष विवेक पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किशन पटेल, जिला अध्यक्ष रामराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर संतोष पटेल, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष नवीन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पटेल, अमन पटेल, रामलाल पटेल, अजय पटेल, रामजी गर्ग, अरवेश पटेल, शिवकुमार तिवारी, नवीन साहू, उमा दुबे, मन्नूलाल रजक, श्रीमती कृष्णा साहू आदि किसान मौजूद थे।
