निर्माण कार्य की धीमी गति पर ननि आयुक्त ने लगाई फटकार

नवभारत न्यूज

रीवा, 6 फरवरी, निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने जोन क्र. 1 और जोन क्र. 2 की निर्माण की प्रस्तावित विकास कार्यों, जनकल्याण शिविर के निर्देशों के परिपालन के संबंध में प्रगति की समीक्षा की.

विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त लहजे मे कहा कि यदि लंबित कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण नहीं किए गए तो संबंधित संविदाकारों के अनुबंध निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जाए. आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही और टालमटोल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आयुक्त ने 2016 तक के अनाधिकृत कॉलोनियों जो वैध हुई है उनमें कॉलोनी विकास नियम 2021 के तहत विकास शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रोस्टर बनाकर सुविधा कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र कॉलोनियों के रहवासियों से विकास शुल्क जमा कराया जा सके और उन्हें वैधता प्रदान की जा सके. कंपाउंडिंग और कॉलोनी विकास शुल्क के संबंध में प्रभावी कार्यवाही न करने पर जोन 1 के उपयंत्री हरेराम मिश्रा, सुनील मिश्रा के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए बैठक में कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, एचके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे.

Next Post

भूरिया से मिली सोलो महिला साइक्लिस्ट आशा मालवीय

Thu Feb 6 , 2025
भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से गुरुवार को भोपाल में उनके निवास पर राष्ट्रीय खिलाड़ी और सोलो साइक्लिस्ट जिला राजगढ़ की कु. आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। कु. आशा ने बताया कि वे सम्पूर्ण भारत में 26 हजार किलोमीटर की यात्रा करने […]

You May Like