मकान बेचने के नाम पर आठ लाख हड़पे, प्राचार्य के साथ ठगी

जबलपुर: कोतवाली पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर आठ लाख रूपए हड़पने वाले जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक दीशा नागदेव पति नरेश नागदेव 54 वर्ष निवासी गुजराती कालोनी बल्देवबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक शिक्षण संस्थान में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं, उसेे एक मकान खरीदना था तो परिचित के लोगों द्वारा घर खरीदने की बात की थी।

शशांक पाण्डेय पिता स्व राम किशोर पाण्डेय, 41 वर्ष, निवासी घमापुर लालमाटी को पता चली तो वह उसके पास अपने घर के कागज ले कर आया और कागज दे कर बोला कि वह प्रापर्टी का काम करता हैं। कहने लगा कि मुझे अपना घर बेचना है उसके द्वारा शशांक पाण्डेय के कागज देखे और उसकी बातों पर भरोसा करके उसके घर खरीदने का सौदा 25,00,000 लाख रूपए में किया था।

एडवांस बयाना के तौर पर आठ लाख रूपये जिसमे चेक के माध्यम सात लाख पचास हजार रूपए से शशांक पाण्डेय को दिये थे और 50,000.00 पचास हजार नगद दिये थे और घर खरीदने के अनुबंध का करवाया। शशाक पांडे के द्वारा विश्वास दिलाते हुये कहा गया कि 6 माह में रजिस्ट्री करवा देगा तब तक वह बाकी के रूपयों की व्यवस्था कर लें इसके बाद रजिस्ट्री के लिये बोला तो शशांक पाण्डेय टालामटोली करने लगा। दबाव बनाने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। शशांक पाण्डेय के द्वारा घर बेचने का अनुबंध कर 8 लाख रूपए हड़प लिए।
मकान गिरवी रख लिया है 21 लाख का लोन
पीडि़ता ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि शशांक पाण्डे के घर पर बैंक का 21 लाख रूपय का लोन है और बैक से यह भी पता चला कि यह मकान शशंक ने लोन लेकर लिया था और शशांक ने बैंक लोन की बात छुपा कर अनुबंध किया है।

Next Post

किसान संघ ने खाद आपूर्ति को लेकर विधायक से की मुलाकात

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: धान और मक्का की फसलों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और आगामी समय के लिए डीएपी सहित एनपीके उर्वरकों की पूर्ति बहाल करने के संबंध में भारतीय किसान संघ इकाई पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने पाटन विधायक अजय बिश्नोई से मुलाकात की और उन्हें खाद की कमी और आपूर्ति व्यवस्थित […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।