किसान संघ ने खाद आपूर्ति को लेकर विधायक से की मुलाकात

जबलपुर: धान और मक्का की फसलों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और आगामी समय के लिए डीएपी सहित एनपीके उर्वरकों की पूर्ति बहाल करने के संबंध में भारतीय किसान संघ इकाई पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने पाटन विधायक अजय बिश्नोई से मुलाकात की और उन्हें खाद की कमी और आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से न होने के कारण किसानों को हो रही समस्या से अवगत कराया और अपना मांग पत्र विधायक को सोपा।

किसानों की समस्या को लेकर विधायक अजय बिश्नोई ने अधिकारियों से बात की एवं नगद खाद केंद्रों में पी ओ एस मशीनों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। किसान संघ का कहना है कि बारिश खुलने के बाद सभी फसलों को खाद की भारी मात्रा में आवश्यकता है अगर किसानों को समय पर खाद नहीं मिलेगी तो फसलों की ग्रोथ में और उत्पादन में भारी कमी आएगी।

जिसको लेकर लगातार संघ द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। सदस्यों ने यह भी बताया कि अगर जल्द ही जिले भर के केंद्रों में पर्याप्त खाद की आपूर्ति नहीं होती तो 23 अगस्त को जबलपुर आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर इस गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी सुनील पटेल तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

स्टेशन में दो पक्ष भिड़े, अधिवक्ता समेत तीन घायल

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: मदन महल रेल्वे स्टेशन में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तलवार बाजी के साथ हाथ घूसों से मारपीट की गई जिसमेंं अधिवक्ता समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नीरज रजक निवासी साहू मोहल्ला […]

You May Like

मनोरंजन