जबलपुर: मदन महल रेल्वे स्टेशन में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तलवार बाजी के साथ हाथ घूसों से मारपीट की गई जिसमेंं अधिवक्ता समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नीरज रजक निवासी साहू मोहल्ला शिमला हिल्स शारदा चौक गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात 9:30 बजे जीजा को छोडऩे मदन महल स्टेशन आया था सचिन गुप्ता, निखिल गुप्ता एवं संतोष गुप्ता ने मारपीट की।
निखिल ने तलवार से हमला किया। ऋषि बर्मन के साथ भी मारपीट की। वहीं सचिन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेल्वे स्टेशन मदन महल में वाहन स्टेण्ड चलाता है। ऋषि बर्मन एवं उसका साथी नीरज रजक दोनों स्टेण्ड पर आये अवैध रूप से पैसे की मांग की गई एवं पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने उसके साथ मारपीट की।
