तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, दो वाहन क्षतिग्रस्त

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है. एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि फरियादी संदीप कुशवाह उम्र 35 साल निवासी हाईराइज बिल्डिंग, 15 बटालियन ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्रीनफील्ड स्कूल के पास एक कार चालक नम्बर एमपी 09 सीएल 6900 तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया.

आरोपी चालक ने पहले घर के बाहर खड़ी टिगोर कार नम्बर एमएच 04 के डब्ल्यू 3648 को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद टिगोर कार आगे खड़ी ओरा कार नम्बर एमपी 04 ईबी 9029 से जा टकराई. हादसे में दोनों गाड़ियों के पिछले हिस्से और कांच क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे काफी नुकसान हुआ. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कलेक्टर की पहल रंग लाई: एक करोड़ की लागत से होगा शासकीय स्कूलों का जीर्णोद्धार

Fri Apr 10 , 2026
पांढुरना: जिले के जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों का कलेक्टर की पहल पर अब समाजसेवी संगठनों,व्यापारी,उद्योगपतियों की मदद से लगभग एक करोड़ की राशि से जीर्णोद्धार किया जाएगा,जिससे अब नए शिक्षण सत्र में यह शासकीय स्कूल भी मजबूत के साथ ही रंग बिरंगी और आकर्षक नजर आऐंगे। जर्जर स्कूलों में […]

You May Like