शहरी हाईवे के संकरे पुल पर फिर लगा जाम

शाजापुर।मां राजराजेश्वरी माता मंदिर के सामने एबी रोड स्थित संकरी पुलिया पर शुक्रवार दोपहर को लंबा जाम लग गया, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. हालांकि मौके पर यातायात जवान भी पहुंच गए थे, लेकिन जाम खुलवाने में उन्हें भी कड़ी मशक्कत करना पड़ी.

दरअसल, शुक्रवार दोपहर को दो शवयात्राएं एक साथ शहरी हाईवे से गुजर रही थी. जिसके कारण पुल पर जाम की स्थिति बन गई और शांतिवन की ओर जाने वाली यात्राओं के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया. पुल के संकरा होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पुल लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है. पुल के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका ने पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया है. प्रस्ताव के अनुसार लालघाटी से टंकी चौराहे तक लगभग 6 किलोमीटर सडक़ का चौड़ीकरण किया जाएगा. इससे भविष्य में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी. वर्तमान में पुल की संकरी संरचना के कारण शहरवासियों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है.

दोपहर करीब 12 बजे इस पुल से गुजर रहे डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर व एसपी यशपालसिंह राजपूत भी जाम में फंस गए. जिनके वाहन भी करीब 15 मिनट तक जाम में फंसे रहे.

Next Post

युवक की हत्या करने वाले तीन नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार

Fri May 2 , 2025
रतलाम। बीती शाम शहर के हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड के युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक और तीन नाबालिग युवको को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक […]

You May Like