ट्रक चालक से रंगदारी मांगने वाले 2 धराए, 3 महीने से थे फरार

सतना:मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक को रोककर उससे मारपीट कर रंगदारी मांगने वाले 2 फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सनुज रावत पिता ललुआ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदनपुर द्वारा शिकायत की गई थी. सनुज ने पुलिस को बताया कि वह 18 जून को अपना ट्रक लेकर भदनपुर से बरही की ओर जा रहा था.

दोपहर के लगभग 2 बजे जैसे ही वह अजवाइन मध्यांचल बैंक के निकट पहुंचा तो दो लोगों ने रास्ता रोक लिया. चालक को नीचे उतारते हुए ट्रक की चाबी छीन ली गई. जिसके बाद दोनों आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट करते हुए पैसों की मांग की. यह सुनकर चालक ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं. इस बारे में ट्रक मालिक से बात कर लें.

इतना सुनते ही दोनों आरोपियों ने चालक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटकते हुए तोड़ दिया. पैसा नहीं मिलने पर दोनों आरोपियों ने डंडे से चालक को मारना शुरु कर दिया. जिसके बाद धमकाते हुए वहां से चले गए. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों बेडी लाल बर्मन और नारायण रजक निवासी अजवाइन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की गई. लेकिन भनक लगते ही दोनों फरार हो गए. वहीं बुधवार को सटीक सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया.

Next Post

जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन खराब, टिटनेस का इंजेक्शन खत्म

Thu Sep 11 , 2025
सतना: भरपूर बारिश के बाद उमस भरा मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है. लिहाजा ऐसे समय में जबकि लोगों को चिकित्सा सुविधाओं की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, जिला चिकित्सालय की आधारभूत व्यवस्थाएं लड़खड़ाती नजर आ रही हैं. सीटी स्कैन मशीन का खराब होना, टिटनेस […]

You May Like