गांधी चौक से नागपुर नाके तक प्रशासन ने किया अतिक्रमण चिन्हित

मुलताई।आपात कालीन स्थिति में मुख्य मार्गो से एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड से वाहनों का बिना किसी रोक टोक के आवागमन ही जाए, किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इस बात को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। जिसके चलते मंगलवार को एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी एसके सिंह, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, सब इंजीनियर योगेश आनेराव सहित पुलिस, राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने थाना रोड से गांधी चौक होते हुए नागपुर नाका तक निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित किया। एसडीएम राजीव कहार ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मुख्य मार्गों को हर समय खाली रखना आवश्यक है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य राहत वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न आना सुनिश्चित करना है। इसी मकसद से अतिक्रमण और गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित किया गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगहों पर नालियों और चैंबरों की सफाई न होने के कारण गंदगी जमा थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नगर पालिका के सफाई जमादार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और तत्काल सफाई के निर्देश दिए।

वहीं सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी को सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Next Post

दिगौड़ा के बाद जतारा क्षेत्र में सनसनी, सड़क किनारे युवक का शव मिलने से दहशत

Tue Jan 13 , 2026
जतारा। दिगौड़ा थाना क्षेत्र में खेत पर आग ताप रहे किसान की कुल्हाड़ी से हत्या की वारदात के बाद अब जतारा क्षेत्र में एक और संदिग्ध मौत ने इलाके में दहशत फैला दी है। मंगलवार सुबह जतारा थाना क्षेत्र के अब्दा बम्होरी गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का […]

You May Like