युवक की हत्या करने वाले तीन नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार

रतलाम। बीती शाम शहर के हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड के युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक और तीन नाबालिग युवको को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार 1 मई की शाम करीब 7.30-8 बजे थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड़ के युवक महेश राठौर की हत्या कर दी गई थी। महेश अपने साडू भाई विशाल मालवीय के मकान के विवाद को सुलझाने के लिए विशाल के माता-पिता के पास हुसैनी नगर आया था।

दोनों पक्षों में विवाद होने पर विशाल के माता-पिता की मदद करने आए रिश्तेदारों व दोस्तों ने मिलकर महेश के साथ मारपीट की। मारपीट में महेश राठौर बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई ।

 

हत्या के आरोपी जितेंद्र पिता भारत राठौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम व तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक नाबालिक आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।

Next Post

कॉलेज की संबद्धता पर विलंब शुल्क लगाने पर रोक

Fri May 2 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने कटनी डिग्री कॉलेज की संबद्धता शुल्क पर 25 प्रतिशत विलंब शुल्क अधिरोपित करने पर रोक लगा दी है। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को निर्देशित किया है कि 5 मई 2025 तक महाविद्यालय को बिना कोई विलंब शुल्क […]

You May Like