कूटरचित दस्तावेजों से फर्म का प्रतिरूप बनाकर लोन हथियाया

इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने ऑटोमोबाइल फर्म ‘श्याम ऑटोमोटिव’ के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर निगम से पंजीयन लेने और विभिन्न बैंकों से लोन प्राप्त करने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया है. शिकायत फर्म संचालक हर्ष कुमार वर्मा, निवासी वृंद रेसिडेंसी लिम्बोदी ने दर्ज कराई.आवेदन में बताया गया कि कमल लोधी, रविकांत तिवारी और राहुल चढ़ार ने मिलकर सुनियोजित तरीके से फर्म की कोटेशन फाइल में फेरबदल किया और उसे अधिकृत दस्तावेज की तरह प्रस्तुत करते हुए.

कंपनी का प्रतिरूप तैयार कर लिया. इसी आधार पर आरोपियों ने नगर निगम से पंजीयन प्राप्त किया और खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर अलग-अलग बैंकों से लोन की राशि उठाई. संचालक के अनुसार इस पूरे कृत्य से फर्म की साख को गहरा नुकसान पहुंचा है और आर्थिक हानि भी हुई है. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढना जरूरी: प्रतिमा

Mon Nov 24 , 2025
सतना: 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (नेट बॉल) 2025 का भव्य शुभारंभ रविवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्यातिथ्य में अशासकीय सी.एम.ए.उ.मा.विद्यालय सतना के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के 9 संभागों के 19 वर्ष के बालक-बालिकायें हिस्सा ले रहे हैं। […]

You May Like