लंदन, 31 जुलाई (वार्ता) करुण नायर (नाबाद 52) के साहसिक अर्धशतक और उनकी पिछले मैच के शतकधारी वाशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 51 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के वर्षा प्रभावित पहले दिन गुरूवार को संकट से उबरते हुए स्टंप्स तक छह विकेट पर 204 रन बना लिए।
नायर का सीरीज का यह पहला अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में घरेलू मैदान में तिहरा शतक बनाने के बाद यह उनका सर्वाधिक स्कोर है। उन्हें सुंदर से अच्छा साथ मिला जिन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 19 रन बना लिए हैं।
बारिश की बाधा के कारण खेल का समय बढ़ाया गया लेकिन नायर और सुंदर ने दृढ़ संकल्प के साथ खेलते हुए इस समय को सुरक्षित निकाल लिया।
स्टंप्स के समय नायर 98 गेंदों में सात चौकों की मदद से 52 और सुंदर 45 गेंदों में दो चौकों के सहारे 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Next Post
दो पहिया वाहन: पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट नहीं मिल रहा पेट्रोल
Fri Aug 1 , 2025
इंदौर:आज बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलने से जनता परेशान । पेट्रोल पंपों पर बिना बात के वाहन चालकों की भीड़ लगी । कनाडिया रोड का एक पेट्रोल पंप सील कर दिया गया। कारण बिना हेलमेट के पेट्रोल विक्रय कर रहे थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like
-
11 months ago
धारदार अवैध हथियार लेकर घूमने वाले आरोपी धराए
-
9 months ago
दक्षिण अफ्रीका ने दिया भारत को 124 रनों का लक्ष्य
-
3 months ago
बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया
-
11 months ago
भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा
