वृद्ध का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

मऊगंज।मऊगंज जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव एक नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला. मृतक की पहचान शिवकुमार सिंह उर्फ पल्टू निवासी दुअरा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, शिवकुमार सिंह कल शाम 7:00 बजे के बाद से लापता थे. परिजनों ने जब उन्हें घर पर नहीं पाया तो उनकी तलाश शुरू की. आज दोपहर उनकी साइकिल बहरा के पास लावारिस हालत में मिली, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. जब खोजबीन की गई तो बहरा से लगभग 200 मीटर दूर एक नाले में उनका शव बरामद हुआ. मुंह बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया है. पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिये

Wed May 14 , 2025
रीवा। एपीएस यूनिवर्सटी के नवीन स्टेडियम में ‘विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें भाजपा नेता गौरव तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. यह मैच प्रतियोगिता टीआरएस वारियर एवं लाइफ केयर हॉस्पिटल के बीच तय हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव तिवारी ने […]

You May Like