खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिये

रीवा। एपीएस यूनिवर्सटी के नवीन स्टेडियम में ‘विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

जिसमें भाजपा नेता गौरव तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. यह मैच प्रतियोगिता टीआरएस वारियर एवं लाइफ केयर हॉस्पिटल के बीच तय हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव तिवारी ने किया. गौरव तिवारी ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें हौसला दिया. उन्होने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि, खेल को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए तथा सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता. हमारे सपने को हमे जीना सीखना चाहिए. खेल के माध्यम से हम शारीरिक विकास के साथ- साथ कैरियर निर्माण कर सकते है जो खेल में हारने के बाद भी मन से हार नहीं मानता, वह खिलाड़ी ही असली बाज़ीगर है. उन्होंने आगे कहा कि, सफलता की प्रथम सीढ़ी परिश्रम ही है. सीखने की आदत, कठिनाइयों का सामना करना और स्वयं की मूल्यांकन ही सफलता के मूलमंत्र है. समारोह में डॉ रामभूषण मिश्र, डा. एमपी सिंह, डा. विजय मौजूद रहे.

Next Post

ब्लिंकिट के बैग से कर रहा था शराब की होम डिलीवरी पकड़ा गया, 31 पेटी शराब जब्त

Wed May 14 , 2025
भोपाल।राजधानी में ऑनलाइन किराना और अन्य सामान डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के डिलीवरी बैग का इस्तेमाल कर अवैध शराब की होम डिलीवरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने चार दिन की कड़ी रेकी के बाद करोंद क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से […]

You May Like