भोपाल। नगर निगम के अमले ने सार्वजनिक स्थलों, बिजली के खंबो, दीवारों आदि पर प्रचार सामग्री लगाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की. इस दौरान जोन क्र. 13 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्षेत्रों में 10 प्रकरणों में 09 हजार 600 रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की जबकि जोन क्र. 14 के अमले ने 40 प्रकरणों में 04 हजार 400 रुपये, जोन क्र. 15 के अमले ने 20 प्रकरणों में 05 हजार 900 रुपये तथा जोन क्र. 16 के अमले ने 09 प्रकरणों में 07 हजार 400 रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। इस प्रकार निगम अमले ने उपरोक्त जोन क्षेत्रांतर्गत 79 प्रकरणों में 21 हजार 300 रुपये की राशि जुर्माना/स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की.
