जबलपुर: लालची -भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से देश में स्वच्छता के भीतर पांचवे स्थान की सुंदर छवि पर दाग लगने लगा है। नगर निगम के भीतर भ्रष्टाचार किस हद तक है इसकी बानगी रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने उजागर कर दी। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि नगर निगम की कचरा गाड़ी से एक कर्मचारी डीजल चोरी कर रहा है।
बताया जा रहा है कि आए दिन नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारी इसी तरह सुनसान जगह में कचरा या अन्य वाहनों को खड़ा करते हैं और उसमें से डीजल चोरी कर लेते हैं और फिर इस डीजल को सस्ते दामों में बेच देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद निगम प्रशासन के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। उधर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने भी जांच के निर्देश दे दिए हैं।
