महू:महू क्षेत्र में कुछ नाबालिग लड़के स्कूटी पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूटी नम्बर एमपी 09 एसए 2970 को जब्त कर पांच नाबालिगों को पकड़ा. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन नाबालिगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने अभिभावकों को भी तलब किया और बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी.
पुलिस की अपील
महू पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने से रोकें और ट्रैफिक नियमों का पालन करवाएं. इस तरह की लापरवाही न केवल उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकती है. पुलिस सख्त है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी.
Next Post
भिंड पुलिस लाइन के सामने कार ने महिला को टक्कर मारी
Thu Feb 27 , 2025
भिंड: भिंड पुलिस लाइन के सामने एक तेज रफ्तार कार ने रास्ते पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर […]
