सतना के देवरा गांव में खेतों में लगी आग

सतना: बिरसिंहपुर तहसील के देवरा गांव में शनिवार दोपहर खेतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 किसानों की लगभग 6 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार,आशीष त्रिपाठी के खेत से आग शुरू हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और नगर परिषद को सूचना दी।

बिरसिंहपुर और जैतवारा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक आग ने आसपास के 6 अन्य किसानों के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आगजनी में आशीष त्रिपाठी, रामजी कुशवाहा, सत्यनारायण पयासी, कृष्ण किशोर और गोकरण कुशवाहा की आधा-आधा एकड़ में लगी गेहूं और अरहर की फसलें जल गईं। इसके अतिरिक्त, राममिलन प्रजापति के खलिहान में रखी 2 एकड़ की गेहूं की फसल और रामलखन पयासी के खेत में लगी चने की फसल भी राख हो गई। आगजनी से किसानों को लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है। राजस्व विभाग द्वारा रविवार को फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Next Post

नाले में मिला मृत तेंदुआ का शव

Sun Apr 12 , 2026
सतना :  बरौंधा वन रेंज में शनिवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। सतना-कालिंजर हाईवे पर सड़क किनारे नाली में मिले इस नर तेंदुए का वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि कौहारी सर्किल की बीट कठवरियां के कक्ष […]

You May Like