एसपी ने चोरहटा और समान थाने का रात में किया निरीक्षण

रीवा:नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान रात में चोरहटा और समान थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. मिली कमियो को दूर करने के निर्देश दिये. वही लंबित अपराधो की भी जानकारी ली. थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये जो भी शिकायत आए उसकी जांच कर कार्यवाही करे.पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने रात्रि में जिले के चोरहटा और समान थाने का औचक निरीक्षण किया.

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की सुरक्षा व्यवस्था और रिकार्ड एवं उपस्थित पुलिस बल की स्थिति का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और अपराध संबंधी दस्तावेजों की जांच की.

उन्होंने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की. अपराधों पर नियंत्रण और एवं थानों के गंभीर अपराधों की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली. थानों में सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया और आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानों के रिकार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया. सीसीटीवी कैमरो का जायजा लिया और थानों के बंदीगृह का निरीक्षण किया और पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिये.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट होंगे बंद

Tue Sep 16 , 2025
कैनबरा, 16 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तकनीकी कंपनियों के लिए नियामक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट 10 दिसंबर तक बंद करने होगे। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किया है, जो […]

You May Like