श्योपुर में शिकार के बाद आराम कर रहे थे चीते, सामने जाकर युवक ने बनाई रील

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से चीते निकलकर रहवासी इलाके में पहुंच गए हैं. ये सरेआम लोगों के बीच रहकर शिकार कर रहे है. उसके बाद पेड़ की छाया में आराम फरमाते नजर आ रहे है. विजयपुर के गढ़ी गांव के पास चीतों ने शिकार किया उसके बाद एक पेड़ की छाया में आराम फरमा रहे थे. इसी दौरान गढ़ी गांव के युवाओं ने उनकी रील बना ली. और सोशल साइट पर वायरल कर दी.अब रील वायरल होने के बाद वन विभाग की ट्रैकिंग टीम में हड़कंप मच गया. और उनके दावों की पोल खुलती नजर आई.जिसका सबूत यह वायरल हुई रील बयां कर रही है. जल्दी पॉपुलर बनने के लिए लोग अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारी लगातार चीतों की मॉनिटरिंग करने व उनके सुरक्षा के इंतजामों को लेकर तमाम दावे करती है. पंरतु हकीकत कुछ अलग की बयां हो रही.एक युवक पेड़ के नीचे बैठे चीतों के सामने रील बना रहा था. पंरतु उस समय वन विभाग की टीम मौके पर तैनात नहीं थी.अगर वन विभाग की टीम मौके पर होती तो शायद उस युवक को रोकने का प्रयास करती परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ. जबकि इससे पहले कई घटना सामने आई तब भी वन विभाग की ट्रैकिंग टीम पर लापरवाही के आरोप लगे थे.

Next Post

स्टोक्स ने चोट से उबरने के लिए शराब छोड़ी

Mon May 19 , 2025
लंदन, 19 मई (वार्ता) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था और उन्हे उम्मीद है इससे उनकी चोट से उबरने में मदद मिलेगी। 33 वर्षीय स्टोक्स ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोट […]

You May Like