मंत्री टेटवाल ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मक्सी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 नवंबर को मक्सी आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ₹8000 करोड़ के निवेश से मक्सी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में जैक्सन कंपनी द्वारा किए जाने वाले भूमि पूजन के साथ-साथ मक्सी–उज्जैन फोरलेन रोड (लागत ₹273.45 करोड़) और मक्सी नगर फोरलेन रोड (लागत ₹33.71 करोड़) के निर्माण कार्यों की नींव रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण समारोह, हितग्राही सामग्री वितरण, रोड शो और सिंगल क्लिक ट्रांसफर कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।निरीक्षण के दौरान शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, मंडल अध्यक्ष गोविंद ‘गोलू’ पटेल, महामंत्री मोडसिंह लोधी, कार्यपालिक दंडाधिकारी जितेंद्र चौरसिया, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, नगर परिषद सीएमओ अशफाक खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

स्कूली बच्चों ने संभाली ट्रैफिक प्रहरी की जिम्मेदारी

Wed Nov 12 , 2025
इंदौर: शहर में सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” लगातार प्रभाव दिखा रहा है. अभियान से अब स्कूली विद्यार्थी भी जुड़ने लगे हैं, जो सड़क सुरक्षा के दूत बनकर समाज को नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं.एक निजी […]

You May Like

मनोरंजन