स्टोक्स ने चोट से उबरने के लिए शराब छोड़ी

लंदन, 19 मई (वार्ता) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था और उन्हे उम्मीद है इससे उनकी चोट से उबरने में मदद मिलेगी।

33 वर्षीय स्टोक्स ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद अपने बाएं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी करवाई थी। शुरू में उन्हें कम से कम तीन महीने के लिए बाहर कर दिया गया था, लेकिन अभी तक उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए नहीं खेला है।

इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय गर्मियों की शुरुआत 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के साथ होगी।

ऑलराउंडर स्टोक्स को पिछली गर्मियों में द हंड्रेड के दौरान इसी तरह की चोट लगी थी। उन्होने कहा “ अपनी पहली बड़ी चोट के बाद, मुझे उसका सदमा याद है। मैंने सोचा हमने चार या पाँच रात पहले थोड़ी शराब पी थी, क्या इससे कोई फर्क पड़ता। इससे कोई मदद नहीं मिलती। फिर मैंने सोचा ठीक है, मुझे जो करना है उसे बदलना होगा।”

नतीजतन, स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने जनवरी की शुरुआत से शराब नहीं पी है। उन्होंने कहा कि यह संभावना नहीं है कि वह कभी शराब पूरी तरह से छोड़ देंगे, लेकिन उन्होंने इसके साथ अपने व्यवहार को प्रबंधित करना सीख लिया है।

 

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधान आरक्षक का देशभक्ति संदेश

Mon May 19 , 2025
दमोह: देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस की गौरवगाथा को नमन करते हुए विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं. इसी श्रृंखला में दमोह जिले की बांदकपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया ने राष्ट्रभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत […]

You May Like

मनोरंजन