
मंदसौर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री पटेल ने तापेश्वर महादेव एवं सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के भी दर्शन किए।
इस दौरान लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
