शाहगढ़ :नगर में अवैध रूप से संचालित डॉक्टरों की दुकानों पर कार्यवाही करने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सागर ममता तिमोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ पहुची जहा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एस के मनकेले सहित मेडिकल टीम को लेकर शाहगढ़ में अवैध रूप से संचालित डॉक्टरों की दुकानों की जांच करने निकली ही थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ ही दूरी पर अम्बेडकर चौराहे के पास संचालित एक क्लीनिक पर पहुची जहा इलाज कर रहे डॉक्टर से क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन मांगा तभी डॉक्टर की क्लीनिक पर इलाज के लिए आये मरीजों एवम उनके परिजनों ने मेडिकल जांच टीम का विरोध करना शुरू कर दिया।
लोगो ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सरकारी दवाइया न देकर मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये की दवाइयां लिखकर इलाज करते है उसके बाद भी मरीज को लाभ नही मिलता जिससे हम लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है लोगो का विरोध देखकर सीएमएचओ मेडम अपने दल के साथ वापिस लौट गई एवम अवैध डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के लिए शाहगढ़ तहसीलदार जीसी राय के साथ बीएमओ डॉक्टर मनकेले सहित मेडिकल टीम को भेजा लेकिन तब तक शाहगढ़ नगर में मेडिकल जांच टीम होने की खबर से अवैध रूप से संचालित डॉक्टरों की दुकानों में ताले लग गए थे तहसीलदार जीसी राय एवं मेडिकल टीम शाहगढ़ के डॉक्टरों की दुकानों पर पहुचे लेकिन शाहगढ़ में संचालित दर्जनों अवैध डॉक्टरों की दुकानें बंद मिली हालांकि बाद में सीएमएचओ मेडम ने अम्बेडकर चौराहे की क्लीनिक पर डबल ताला लगाकर कार्यवाही कर दी है ।
मेडिकल जांच टीम के आने से क्यो बंद हो गई डॉक्टरों की दुकानें
शाहगढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच टीम के आने से शाहगढ़ में संचालित दर्जनों डॉक्टरों की दुकानों के शटर बंद क्यो हो गए यह सवाल शाहगढ़ के लोगो के मन मे है की शाहगढ़ में एक भी निजी डॉक्टर के पास क्लीनिक चलाने का रजिस्ट्रेशन नही है आखिर इतना बड़ा खिलवाड़ लोगो की जान से क्यो शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है जब इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि शाहगढ़ में शायद दो डिस्पेंसरी वैध है बाकी किसी के पास रजिस्ट्रेशन नही है तो फिर विगत माह जिला कलेक्टर द्वारा शाहगढ़ में निजी डॉक्टरों की डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन की जांच करने बनाई गई टीम ने दर्जनों डॉक्टरों की डिग्री की जांच करने के बाद कार्यवाही क्यो नही की यह भी लोगो के मन मे आज एक सवाल है कि कब तक भ्रष्टाचार में लिप्त सिस्टम लोगो की जान से खिलवाड़ करता रहेगा ।
