दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, 3 घायल

सतना: मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चंदवार पटना मोड़ के पास हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित पटेल अपने साले संदीप साकेत (निवासी भेड़ा, मैहर) और रवि साकेत (निवासी मिरगौती) के साथ होंडा साइन बाइक से भेड़ा गांव से मिरगौती जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से गोरसरी की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक में संजय अग्रहरि (निवासी अधारकाप, कटनी) और प्रमोद उर्मलिया (निवासी कटनी) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि साकेत और संजय अग्रहरि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में अमित पटेल, संदीप साकेत और प्रमोद उर्मलिया शामिल हैं।
  घायलों की हालत गंभीर
सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Next Post

मंत्री प्रहलाद पटेल की मां श्रीमति यशोदा पटेल का निधन

Mon Sep 29 , 2025
नरसिंहपुर: वरिष्ठ समाजसेवी मुलायम सिंह पटेल की धर्मपत्नी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की माता श्रीमति यशोदा पटेल का देवलोकगमन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने जानकारी दी कि उनकी अंतिम […]

You May Like