कसही में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से चार लोग घायल

जबलपुर: पनागर थानाअंतर्गत कसही गांव में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम कसही निवासी मंजू भुमिया ने मकान को बैंक में बंधक रखकर लोन लिया था, लोन की राशि न देने पर बैंक ने मकान को अपने कब्जे में ले लिया था।

क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान जब शिवानी, मंजू समेत चार लोग छज्जे के नीचे खड़े थे तभी जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Next Post

प्रेस लिखी कार में ढुल रही थी शराब, दो तस्कर धराए

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने प्रेस लिखी कार से ढुल रही शराब पकड़ी है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान कार में अवैध रूप से 25 कार्टून में परिवहन कर ले जायी जा रही 300 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती 2 लाख […]

You May Like