शिवाजी नगर की टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल खाक

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके में देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई.फायर ब्रिगेड एसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे भावना टेक्सटाइल्स नाम की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.तब तक आग फैक्ट्री के अंदर फैल चुकी थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान करीब 20 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग को पूरी तरह बुझाया. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.

आग में फैक्ट्री में रखा कच्चा मटेरियल, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है. फैक्ट्री भावना जैन की है. आग की सूचना मिलते ही जैन परिवार के सदस्य भी देर रात मौके पर पहुंच गए थे. घटना के समय फैक्ट्री बंद थी और सभी कर्मचारी घर जा चुके थे. फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है.

Next Post

युवक पर चाकू से किया हमला

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. शिकायत करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू जैसी नुकीली वस्तु से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज […]

You May Like