ओडिशा: मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिक झड़प के पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को सांप्रदायिक झड़प के बाद मारे गए एक युवक के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

युवक की पहचान संतोष परिदा के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले तिहिडी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत भद्रक में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

सहायता की घोषणा करते हुए श्री माझी ने यह भी घोषणा की कि परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Next Post

जलता हुआ सिंगापुरी कंटेनर जहाज केरल तट से दूर बहा, आईसीजी ने आग बुझाने के अभियान किया तेज

Thu Jun 12 , 2025
कोच्चि, (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने जलते हुए सिंगापुरी कंटेनर जहाज एमवन वान हाई 503 पर लगी आग को बुझाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। क्योंकि यह जहाज केरल तट से दूर बह गया है। आईसीजी ने आज पांच बचाव दल के सदस्यों और एक एयरक्रू गोताखोर […]

You May Like