तिरंगा वाहन रैली से जागा देशभक्ति का जज़्बा

आलीराजपुर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली खेल परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई। एसपी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प दिलाया और स्वयं बाइक से रैली का नेतृत्व किया। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। आमजन से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई।

Next Post

युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल

Tue Aug 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाये वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में मंगलवार को यहां हल्ला बोल मार्च निकाला और कहा कि आयोग के साथ मिलकर भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।