सतना से दिल्ली रवाना हुआ कांग्रेसियों का काफिला

सतना।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ-देश बचाओ” महारैली में शामिल होने के लिए जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला दिल्ली रवाना हुआ.सतना विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा और शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियों और ट्रेनों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं.

जानकारी देते हुए कांग्रेस शहर प्रवक्ता अमित गोयल ने बताया कि चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह महारैली ऐतिहासिक क्रांति साबित होगी. उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक बदलाव की नींव रखेगा. इस दौरान केदार शर्मा मुन्नी खान राकेश शुक्ला श्रीमती कमलेश ओबेरॉय, गणेश शर्मा, पुष्पेंद्र बागरी रावेद्र अग्निहोत्री विपिन सिंह नीरज सिंह बैस बृजेश मिश्र बृजेश यादव अरुण गौतम बालेंद्र सिंह राकेश यादव वंदना पटेल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

Next Post

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सतना में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Sun Nov 1 , 2026
सतना: देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को सतना शहर के सर्किट हाउस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.सतना विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा तथा शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित इस […]

You May Like