कार-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

इंदौर: राजेन्द्र नगर ब्रिज पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया.थाना प्रभारी निरज बिरथरे ने बताया कि हादसा राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रिज पर हुआ, कार यूपी 54 एयू 4478 और बाइक एमपी-09 डीएम 3752 की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरा.

सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही अचेत हो गया. कार के एक हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है. हादसे के बाद घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाने की बात सामने आ रही है.

Next Post

लंदन में भारत-यूके के बीच कानूनी मध्यस्थता पर सम्मेलन में लहार के अधिवक्ता अक्षय प्रताप ने लिया हिस्सा, व्यवसायिक विवादों पर रखा तर्क

Sun Jun 8 , 2025
भिंड: जिले के लहार क्षेत्र के अधिवक्ता अक्षय प्रताप सिंह कौरव ने लंदन के ऐतिहासिक चर्च हाउस, वेस्टमिंस्टर में आयोजित भारतीय मध्यस्थता परिषद के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने व्यवसायिक विवादों में कानूनी सहयोग पर अपने विचार रखे। दबोह कस्बे के जगदीश पुरा निवासी कौरव ने […]

You May Like