भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म का कल होगा प्रीमियर शो

ग्वालियर: भगवान राज-राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन, शौर्य, पराक्रम एवं गौरवशाली इतिहास पर आधारित फिल्म “जय माहिष्मती” का विशेष प्रीमियर शो कलचुरी (कलार) महासभा, ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह प्रीमियर शो कल 30 जून, मंगलवार को सायं 6 बजे काजल टॉकीज, फालका बाजार में सायं 5:30 बजे होगा। फिल्म का प्रदर्शन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। सभी समाज बंधुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। पुरुष एवं महिलाओं के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।

पहचान हेतु परिवार के किसी सदस्य का आधार कार्ड साथ रखना होगा। आयोजकों ने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को जानें, अपने बच्चों को अपने आराध्य के महान व्यक्तित्व से परिचित कराएं तथा समाज की एकता और गौरव का परिचय दें।यह आयोजन कलचुरी (कलार) महासभा, ग्वालियर कर रही है।

Next Post

पुलिसकर्मियों को मिला जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Mon Jun 29 , 2026
सिंगरौली : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित सेंट जॉन एम्बुलेंस के तत्वाधान में एसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए व्यापक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एसडी सिंह एवं सचिव डॉ. ओपी राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण […]

You May Like