जबलपुर:खमरिया थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के आज शव मिले हैं। छात्राएं अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक स्पॉट भदभदा गई थीं और अचानक गायब हो गई थीं दोनों के आज शव पत्थरों के बीच फंसे हुए मिले।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 4 सहेलियां जमतरा भदभदा घूमने गई थी।
श्रुति यादव व देवांशी लापता हो गई थीं, दोनों के आज शव नदी के बीच लोहा पुल के पास पत्थरों के बीच मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्राएं कैसे और किन परिस्थितियों में डूबी और उनकी मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
